shubman gill marriage

Shubman Gill Marriage: वर्ल्ड कप जीतना है तो गिल को चढ़नी पड़ेगी घोड़ी! रोहित शर्मा ने खोला ऐसा सीक्रेट, मच गया क्रिकेट जगत में तहलका

Rohit Sharma On Shubman Gill Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हिटमैन रोहित शर्मा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. मैदान पर अपने बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित अब अपने एक मजेदार बयान को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे. उनका यह बयान मौजूदा भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल की शादी से जुड़ा है. अब रोहित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शुभमन गिल की शादी को लेकर शो में हुई मजेदार चर्चा

दरअसल, रोहित शर्मा इन दिनों अपने टीवी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ को लेकर चर्चा में हैं. शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन आकाश गुप्ता ने एक मजेदार थ्योरी पेश की. उन्होंने कहा कि क्रिकेट इतिहास में जब भी किसी कप्तान ने शादी की है, उसके अगले साल टीम ने वर्ल्ड कप जीता है. इस बात को समझाने के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का उदाहरण दिया. कमिंस ने शादी के बाद 2023 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप जिताया था. इसी चर्चा में शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल भी शामिल हुए.

गिल को भेजा गया था शादी का प्रपोजल!

अनुपम मित्तल ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी टीम ने शुभमन गिल की प्रोफाइल अपनी वेबसाइट पर बना दी थी. इतना ही नहीं, गिल को शादी के लिए प्रपोजल भी भेजा गया था. बस उन्हें राइट स्वाइप करना था. हालांकि, 26 साल के शुभमन गिल ने फिलहाल शादी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं.

रोहित बोले- वर्ल्ड कप जीतने के लिए जो करना पड़ेगा, करूंगा

जैसे ही रोहित शर्मा को पता चला कि गिल ने शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया है, उन्होंने तुरंत अपने खास अंदाज में जवाब दिया. रोहित ने कहा, ‘नहीं यार! वर्ल्ड कप जीतने के लिए जो करना पड़ेगा, मैं करूंगा’ रोहित का यह जवाब सुनकर शो में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे. अब फैन्स भी इस बयान पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कह रहे हैं कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के लिए रोहित शर्मा शुभमन गिल की शादी कराने की जिम्मेदारी भी उठा सकते हैं. हालांकि, यह पूरा मामला शो के दौरान हुई हंसी-मजाक वाली बातचीत का हिस्सा था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *