भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा
Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25 सितंबर 2026 से प्रीक्वालिफिकेशन दे दिया है. पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की इस वैक्सीन को WHO की मान्यता मिलने से संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए इसकी खरीद आसान हो सकती है. भारत सरकार पहले ही 14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान शुरू कर चुकी है, जबकि सर्वाइकल कैंसर देश में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है.