बेंगलुरु में आयोजित रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए रणबीर कपूर, कन्नड़ में भाषण देकर ‘राम’ ने जीता दिल, एक्टर यश को दिया विशेष धन्यवाद
रणबीर कपूर ने रामायण के अंतरराष्ट्रीय ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बेंगलुरु में मौजूद दर्शकों को कन्नड़ में संबोधित किया. अभिनेता ने अपने सह-कलाकार यश की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए मज़ाक में कहा कि अगली बार बेंगलुरु आने से पहले वह “यश बॉस” से और कन्नड़ सीख लेंगे.