हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की 3 नवंबर को रात्रि ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. वह गंदू नगला गांव में कुर्सी पर बैठे थे. सुबह ग्रामीणों ने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका है, लेकिन मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी.