18 रुपये की पानी की बोतल पर 2 रुपये ज्यादा वसूले, फिर नहीं लौटाए पैसे, रेस्टोरेंट पर लगा 1.06 लाख का दंड
Hathras BBCN Restaurant: हाथरस के बीबीसीएन रेस्टोरेंट पर 18 रुपये MRP वाली पानी की बोतल के लिए 20 रुपये वसूलने और अलग से GST जोड़ने का आरोप लगा. ग्राहक की शिकायत पर मामला अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पहुंचा. कई नोटिस के बावजूद रेस्टोरेंट की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद आयोग ने एकपक्षीय फैसला सुनाते हुए 1 लाख रुपये उपभोक्ता वेलफेयर फंड, 5 हजार रुपये अधिवक्ता फीस और 1 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया.