645 करोड़ बैंक घोटाले के आरोपी को होटल में VVIP ट्रीटमेंट? दुष्यंत चौटाला ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 645 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले के आरोपी विक्रम बाधवा को लेकर हरियाणा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद आरोपी स्वास्थ्य परीक्षण के बहाने बाहर निकला और चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एक होटल में पुलिस सुरक्षा के बीच बैठकर खाना खाता मिला।
दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाते हुए कहा कि जनता जानना चाहती है कि आखिर 645 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले के आरोपी को जेल से बाहर निकालकर होटल में वीवीआईपी जैसी सुविधाएं किसके इशारे पर दी गईं। उन्होंने सवाल किया कि इस पूरे घटनाक्रम का असली सरगना कौन है और इतनी बड़ी मेहरबानी आखिर किसके संरक्षण में हुई।
चौटाला ने कहा कि यदि आरोपी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जेल से बाहर आया था, तो वह होटल तक कैसे पहुंचा और वहां भोजन करने की अनुमति किसने दी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
उल्लेखनीय है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बुडैल जेल से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाहर लाए गए आरोपी विक्रम बाधवा के सेक्टर-17 स्थित एक होटल में पाए जाने के बाद मामला चर्चा में आया। इस मामले में पुलिस ने कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
हालांकि, सरकार और पुलिस की ओर से दुष्यंत चौटाला के इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
- Phalodi News: महिला के कपड़े फाड़े, बेरहमी से पीटा, एक महीने पुराने वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन
- PDA से हारने वाले सुन लें, PDA में PD मतलब ‘पंडित’ है… अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सरकार को घेरते हुए कही बड़ी बात
- सहेली को व्हाट्सएप पर ‘Bye’ लिखा और… हॉस्टल के कमरे में बीटेक छात्रा की संदिग्ध मौत, 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला
- फीस जमा न करने पर अनाथ छात्रा से मारपीट का आरोप, नाक से निकला खून, प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
- Bihar Top News Today: 17 एजेंडों पर मुहर, मंत्री को जान से मारने की धमकी, MLC बने दीपक प्रकाश