30 लाख सरकारी पद खाली हैं…. रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर लगाए कई बड़े आरोप

राकेश कथूरिया, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के गांव गुहणा में रविवार को नवनियुक्त ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप चहल दिल्लोंवाली के नेतृत्व में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और विशिष्ट अतिथि के रूप में कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला शामिल हुए। इस दौरान रणदीप सुरजेवाला ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दे उठाए।

पारंपरिक तरीके से हुआ नेताओं का स्वागत

समारोह में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रणदीप सिंह सुरजेवाला और विधायक आदित्य सुरजेवाला का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें माता सरस्वती की पत्थर की प्रतिमा भेंट की गई, पगड़ी पहनाई गई और फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया गया।

कुलदीप चहल ने जताया आभार

ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कुलदीप चहल दिल्लोंवाली ने सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला और सुदीप सुरजेवाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और कर्तव्यभाव के साथ व्यापारियों, दुकानदारों और मध्यम वर्ग की आवाज उठाने का प्रयास करेंगे।

रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर लगाए आरोप

अपने संबोधन में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा शासन में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 12 वर्षों के शासनकाल में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। उनके अनुसार, युवाओं को रोजगार से दूर रखा गया है और उनके अधिकारों व भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का भी किया जिक्र

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी, लचर शिक्षा व्यवस्था और टूटी हुई परीक्षा प्रणाली जैसी समस्याएं आज जनता के सामने खड़ी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में ई-कॉमर्स के प्रभाव और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का भी उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार को घेरा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *