पंजाब को दहलाने की थी साजिश, सुरक्षा एजेंसी ने की नाकाम, हथियार और विस्फोटक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Punjab Desk, अमृतसर। पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब को देहलाने की बड़ी साजिश की जा रही थी जिसे पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां ने फेल कर दिया है. यह बड़ी उपलब्धि है, खबर है कि काउंटर इंटेलिजेंस विंग और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. यह अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. यह खुलासा तब हुआ जब उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं.

यह कार्रवाई अमृतसर और मोहाली में आपसी समन्वय के साथ की गई. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और बड़ी संख्या में कारतूस मिली है. इस बरामदगी को सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इतने विस्फोटक का उपयोग पंजाब की शांति भंग किए जाने के लिए हो सकता था प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के संपर्क में था और उसे लगातार निर्देश मिल रहे थे.

पुलिस का मानना है कि इस मॉड्यूल के तार हाल ही में चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़े हो सकते हैं. हालांकि इस संबंध में अभी गहन जांच जारी है और किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाला जा सका है. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की आतंकी या संगठित आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने, उनके ठिकानों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

लगातार मिल रही धमकी

आपको बता दें कि इसके पहले लगातार पंजाब में धमकियां मिल रही है. ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है, इसके साथ ही इसी तरह की धमकियां कई सरकारी भवनों को उड़ाने के लिए भी दी गई हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर सर्चिंग अभियान चलाती है. हालांकि ईमेल के जरिए धमकी देने के बाद अब तक किसी भी तरह का विस्फोट स्कूलों में नहीं हुआ है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *