ई-टोकन व्यवस्था बंद होते ही खाद के लिए उमड़ा किसानों का सैलाब: भारी बारिश में भी घंटों कतारों में खड़े रहे अन्नदाता, फिर भी लौटना पड़ा मायूस 

संजय वाणी,आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले खरीफ सीजन के बीच जिले में ई-टोकन व्यवस्था बंद होते ही खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह से ही सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए पहुंच गए। भारी बारिश के बावजूद किसान घंटों तक लाइन में खड़े रहे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी।

READ MORE: होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी: इलाज के लिए खंडवा से आई थी इंदौर, जांच में जुटी पुलिस 

खाद नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी और चिंता दोनों देखने को मिली। किसानों का कहना है कि फसलों में खाद डालने का यही सबसे महत्वपूर्ण समय है। यदि समय पर खाद नहीं मिली तो फसल उत्पादन प्रभावित होगा और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

READ MORE: CM मोहन यादव की बैठक में बड़ा फैसला: भोपाल के भवनों पर एक्शन फिलहाल टला, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी 

बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे खड़े किसानों को न तो पर्याप्त व्यवस्था मिली और न ही यह स्पष्ट जानकारी कि सभी किसानों को खाद मिल पाएगी या नहीं। इससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई। किसानों ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने और किसानों को अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *