बिहार में गन्ना उद्योग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, नया पोर्टल लांच, 1 रुपये के टोकन पर मिलेगी जमीन

कुंदन कुमार, पटना। राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश को प्रोत्साहित करने, निवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा निवेशकों को एकीकृत ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गन्ना विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल किया है। विभाग द्वारा आज गन्ना निवेश प्रोत्साहन पोर्टल (SSIPP) का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं एवं निवेशकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने बताया कि पोर्टल लांच किया गया है। इससे गन्ना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 रुपये के टोकन पर जमीन उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, यह पोर्टल बिहार में गन्ना एवं चीनी उद्योग में निवेश को बढ़ावा देने, नए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा गन्ना किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य के चीनी उद्योग को नई गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

मंत्री संजय पासवान ने बताया कि, बिहार देश का पहला राज्य है, जहां निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, सरकार का लक्ष्य है कि 25 चीनी मिले जो बंद पड़ी हैं और नई चीनी मिल भी खोली जाए। पीएम मोदी नवंबर में बिहार आ रहे हैं और इसकी नीव रखेंगे।

ये भी पढ़ें- बांकीपुर में हार के बाद BJP की समीक्षा बैठक, MLA संजय गुप्ता ने बताया कहां हुई चूक

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *