मंदिरों में चोरी का खुलासा : कर्ज उतारने बने चोर, जमीन खोदकर पुलिस ने बरामद किया माल, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में मंदिरों में चोरी की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं. लाखों का कर्ज चुकाने के लिए नाबालिग समेत 4 चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाया. वारदात के बाद चोरी का सारा माल जमीन के नीचे गाड़ दिया था. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. इस पूरे मामले का खुलासा एसपी विजय पाण्डेय ने किया है.

चोर गैंग ने 1 से 2 अगस्त की दरमियानी रात तीन मंदिरों को धावा बोला. बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर में घुसकर चोरों ने चांदी के 2 छत्र पार कर दिया. नवागढ़ थाना क्षेत्र के महंत गांव के चंडी दाई मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. यहां 9 माताओं के सिर पर सजी चांदी के मुकुट, सोने के जेवर की चोरी की. वह दान पेटी भी अपने साथ ले गए. वहीं जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर में चोरों ने चांदी का छत्र पर हाथ साफ किया. इन घटनाओं के बाद लोगों में भारी आक्रोश था. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने तीनों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई.

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चोरी की घटनाओं की जांच के लिए पुलिस ने टीम गठित की. घटनास्थल की निरीक्षण करने के बाद करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर 4 संदिग्ध लोग सवार दिखे. साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया उनपर लाखों रुपए का उधार था, जिसे चुकाने के लिए घटना को अंजाम दिया. साथ ही पुलिस को चोरी के माल को छिपाए गए अड्डे की जानकारी दी.

जमीन के नीचे छिपा रखा था चोरी का माल 

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रशांत पटेल के घुटिया स्थित घर के पीछे जमीन के नीचे चोरी का सारा माल गाढ़ दिया था. पुलिस ने जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची. गढ्ढे से चोरी का पूरा माल के अलावा इलेक्ट्रानिक कटर और बाइक जब्त कर लिया गया. तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं घटना में शामिल नाबालिग को अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी

01. प्रशांत पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 23 साल निवासी घुटिया थाना पामगढ़

02. प्रभात पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 18 साल 02 माह निवासी घुटिया थाना पामगढ़

03. परमानंद पटेल पिता बंशी लाल पटेल उम्र 25 साल निवासी घुटिया थाना पानगढ़  

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *