8211
| |

छत्तीसगढ़ में सांसद बनाम अफसर विवाद : अब विजय बघेल ने लोकसभा अध्यक्ष से की विशेषाधिकार हनन की शिकायत, कहा – फोन तक नहीं उठाते अधिकारी

मनेंद्र पटेल, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने विशेषाधिकार हनन की शिकायत की है। सांसद बघेल ने भिलाई नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त डीएस राजपूत के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई है।

इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और आईएएस अमित कटारिया का विवाद मामला सामने आया था। सांसद बृजमोहन ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव कटारिया द्वारा फोन पर आपत्तिजनक व्यवहार करने की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की है। लोकसभा सचिवालय भी इसकी जानकारी ले रहा है। इधर आज दुर्ग सांसद विजय बघेल का आरोप सामने आने से राजनीतिक माहौल फिर से गरमा गया है।

सांसद विजय बघेल का आरोप है कि अधिकारी न केवल उनके फोन का जवाब नहीं देते, बल्कि जनहित से जुड़े मामलों में अपेक्षित सहयोग और जानकारी देने से भी कतराते हैं। सांसदों की मांगों को निगम के कमिश्नर नहीं सुनते। बिना टेंडर निगम क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे, इसका भुगतान बाद में किया जाता है। वहीं कई भ्रष्टाचारों की जांच तक नही कराई जाती।कार्रवाई के लिए DOPT के माध्यम से सबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। इस शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य शासन और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते अधिकारियों की इस कार्यशैली पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह प्रशासनिक और राजनीतिक मोर्चे पर एक बड़ा टकराव का रूप ले सकता है। बहरहाल, लोकसभा सचिवालय द्वारा जवाब मांगे जाने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी है कि शासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

दिल्ली और नागपुर के हाथ में है छत्तीसगढ़ की कमान : भूपेश बघेल

सांसद और आईएएस के बीच विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की कमान दिल्ली और नागपुर के हाथ में है। चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार न केवल संसदीय मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि उन मतदाताओं का भी अपमान है, जिन्होंने उन्हें चुनकर संसद भेजा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *