datia byelection result

Datia By-Election Result: घनश्याम सिंह 6,056 वोटों से जीते; बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने स्वीकार की हार

कर्ण मिश्रा/रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार परचम लहराया है। अंतिम मतगणना के बाद आए आधिकारिक नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने 6,056 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही दतिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह और आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया है।

BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, बोले- ‘जनादेश सिर आंखों पर’

हार का आंकड़ा साफ होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी खुद मतगणना स्थल पहुंचे। मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए उन्होंने बेहद शालीनता से अपनी हार स्वीकार की।

हाथ जोड़कर जनता का आभार व्यक्त करते हुए आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह जनता का जनादेश है और मैं इसे सहर्ष और हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं। चुनाव में हार के क्या कारण रहे, पार्टी और संगठन स्तर पर इसकी गहन समीक्षा की जाएगी।

भीतरघात के दावों के बीच मिली कांग्रेस को राहत

दतिया उपचुनाव मतदान के बाद से ही अंतर्कलह और भीतरघात के आरोपों को लेकर सुर्खियों में था। मतगणना से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सस्पेंड भी किया था।

हालांकि तमाम सियासी घमासान और बीजेपी के दावों के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की यह 6 हजार से अधिक वोटों की जीत पार्टी के लिए मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *