163 82168217

कारोबारी से 1.63 करोड़ की साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर लगाया करोड़ों का चूना, ‘एक्सिस-डीमैट’ अधिकारी बनकर जीता भरोसा 

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक कारोबारी से 1 करोड़ 63 लाख रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहोड़ापुर निवासी कारोबारी मनीष जैन को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया।

READ MORE: फर्जी आधार, फर्जी माता-पिता और फर्जी शादी… 16 साल की बच्ची को 21 साल की दिखाकर कराया सौदा, इंदौर पुलिस ने मानव तस्करी गैंग का किया भंडाफोड़   

जानकारी के अनुसार, ठगों ने खुद को ‘एक्सिस-डीमैट’ प्लेटफॉर्म का अधिकारी बताकर कारोबारी का विश्वास जीता। इसके बाद उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराया गया और व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश पर लगातार भारी मुनाफा दिखाया गया। इसी झांसे में आकर पीड़ित ने 22 अप्रैल से 20 जुलाई के बीच अलग-अलग बैंक खातों में 1 करोड़ 86 लाख 44 हजार 900 रुपये जमा कर दिए।

READ MORE: सिंगरौली: कॉलेजों में DMF फंड से करोड़ों की खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, रीवा से पहुंची जांच टीम

जब कारोबारी ने निवेश की गई राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स, इनकम टैक्स, सर्विस चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे जमा करने की मांग शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा अतिरिक्त रकम देने से इनकार करने पर उसे व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया और सभी संपर्क बंद कर दिए गए। अपने साथ हुई ठगी का एहसास होने पर कारोबारी ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: रक्षाबंधन पर यात्रियों को बड़ी राहत: भोपाल-रीवा के बीच चलेगी 4 स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनें, वेटिंग कम करने का फैसला

पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही साइबर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न तकनीकी माध्यमों से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *