ज्ञानेश्वरी यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम से की खास बातचीत, बोलीं- तिरंगा फहराने के लिए मैदान में उतरी थी, अब लक्ष्य गोल्ड मेडल

सत्या राजपूत, रायपुर। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी उपलब्धि पर 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न DSP पदोन्नति देने की घोषणा की है। इस बीच ज्ञानेश्वरी यादव ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत की और भविष्य में गोल्ड मेडल जीतने के लक्ष्य को लेकर खुलकर बात की।

लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में क्या बोलीं ज्ञानेश्वरी

ज्ञानेश्वरी यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब खिलाड़ियों की पूछ-परख हो रही है। सरकार की ओर से सहयोग मिल रहा है। आज मुख्यमंत्री ने मुझे DSP बनाने की घोषणा की है। 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी सरकार दे रही है। ग्लासगो में भारत का तिरंगा फहराए और राष्ट्रगान गूंजे, यही सोचकर मैदान में उतरी थी। कुछ किलो से पीछे रह गई, लेकिन आगे मेरा टारगेट गोल्ड है। इस मेडल के पीछे बहुत संघर्ष था। बीच में इंज्यूरी हुई थी, उसे पार कर यहां तक पहुंची हूं।

खेल मंत्री ने दी बधाई

उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। मेडल लाने की शुरुआत हो गई है, अभी बहुत से मेडल आना बाकी हैं। सरकार ने खेलों को लेकर नीति बदली है। छत्तीसगढ़ में बहुत दमदार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें संरक्षित करने और संवारने का काम किया जा रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *