कॉमनवेल्थ के हरियाणा वीरों का होगा भव्य सम्मान, CM नायब सैनी देंगे करोड़ों के नकद पुरस्कार

चंडीगढ़। कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में हरियाणा सरकार 7 अगस्त को पंचकुला में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को राज्य सरकार की खेल नीति के तहत नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि खिलाड़ियों का सम्मान उनकी उपलब्धियों का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है। भारत ने कुल 13 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें से अकेले 7 स्वर्ण पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। इसके अलावा प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश की झोली में कुल 10 पदक डालकर हरियाणा को देश की खेल राजधानी होने का गौरव फिर से दिलाया।

सरकार ने यह भी तय किया है कि केवल पदक विजेताओं ही नहीं, बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनके प्रदर्शन और योगदान का सम्मान हो तथा उनका मनोबल और बढ़े।

7 अगस्त को पंचकुला में होने वाले इस समारोह में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन हरियाणा की खेल संस्कृति और खिलाड़ियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *