|

नौकरी और व्यापार में तरक्की के लिए घर में लगाएं हनुमानजी की ऐसी तस्वीर, जानिए वास्तु के खास नियम

Hanumanji Photo Vastu Tips: घर में देवी-देवताओं की तस्वीर या मूर्ति केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऊर्जा संतुलन से भी जुड़ी होती है। विशेष रूप से हनुमानजी की प्रतिमा या तस्वीर लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। इनका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। यदि आप भी घर में हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

दक्षिण दिशा में लगाना माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमानजी की प्रतिमा या तस्वीर को दक्षिण दिशा में स्थापित करना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिशा में लगाते समय ध्यान रखें कि हनुमानजी बैठे हुए मुद्रा में हों। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सुरक्षा का भाव बना रहता है।

बेडरूम में न लगाएं प्रतिमा या तस्वीर

हनुमानजी की प्रतिमा को बेडरूम में रखना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से मानसिक अशांति और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। पूजा के लिए हमेशा अलग और स्वच्छ स्थान का चयन करना चाहिए।

मंगलवार को करें सुंदरकांड का पाठ

हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए नियमित पूजा के साथ-साथ मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है। इसके अलावा उनकी तस्वीर या मूर्ति की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। दक्षिण दिशा की दीवार पर लाल रंग में बैठी मुद्रा वाली तस्वीर लगाने से भी लाभ मिलता है।

सीढ़ियों और रसोई में न लगाएं तस्वीर

वास्तु शास्त्र में यह स्पष्ट बताया गया है कि हनुमानजी की प्रतिमा या फोटो को सीढ़ियों के नीचे या रसोईघर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है और घर में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

नकारात्मकता पंचमुखी हनुमान से दूर होती है

घर में शांति बनाए रखने और शत्रुओं से रक्षा के लिए पंचमुखी हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करना लाभकारी माना गया है। मुख्य दरवाजे के ऊपर पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

ड्राइंग रूम में श्रीराम दरबार की मूर्ति लगाना शुभ

घर के ड्राइंग रूम में श्रीराम दरबार की प्रतिमा लगाना भी शुभ माना गया है। इसके साथ ही पर्वत उठाते हुए हनुमानजी या पंचमुखी हनुमानजी की तस्वीर भी इस स्थान पर लगाई जा सकती है, जिससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है।

तरक्की के लिए लगाएं हनुमानजी का विशेष स्वरूप

नौकरी और व्यापार में उन्नति के लिए हनुमानजी की ऐसी तस्वीर लगाना लाभकारी माना गया है, जिसमें उनके शरीर पर सफेद बाल दिखाई देते हों। यह रूप सफलता और प्रगति का प्रतीक माना जाता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *