emt fir

लल्लूराम की खबर का असर: एंबुलेंस में युवक की मौत के मामले में EMT, जिला समन्वयक समेत 3 पर FIR

पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला में 108 एंबुलेंस में कथित लापरवाही के चलते युवक की मौत के मामले में आखिरकार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में अब जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।

एंबुलेंस का सिलेंडर खत्म हो गया

बता दे कि मामले को लल्लूराम डॉट काम ने प्रमुखता केसाथ उठाया था। खबर प्रकाशन के प्रशासन हरकत में आया और अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। 27 जुलाई को मंडला जिले के अजीत बरया की 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि रास्ते में एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया जिससे युवक की जान चली गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले ने तूल पकड़ा तो कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके और कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

जांच समिति की रिपोर्ट के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा की EMT मंजूला पटेल जिला समन्वयक उमेश जंघेला और 108 जननी एम्बुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट हेड को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजेश रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक, मंडला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *