vip

महाकाल मंदिर में VIP दर्शन पर फिर उठे सवाल: आम श्रद्धालुओं के साथ सौतेले व्यवहार पर आपत्ति, गले में तख्तियां पहन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदीप मालवीय, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए है। उज्जैन में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर VIP और प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गले में तख्तियां पहनकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया और आरोप लगाया कि आम श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े रहते हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों को विशेष प्रवेश दिया जा रहा है।

READ MORE: बहुचर्चित सौरभ शर्मा केस: हाई कोर्ट ने मंजूर की RTO के पूर्व करोड़पति सिपाही की जमानत, 18 महीने बाद जेल से होगी रिहाई

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी प्रितेश शर्मा ने बताया कि श्रावण मास में प्रोटोकॉल दर्शन बंद होने की घोषणा के बावजूद कथित रूप से VIP और प्रभावशाली लोगों को नंदी हॉल और चांदी द्वार से प्रवेश कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों को गर्भगृह तक पहुंचने की अनुमति भी दी जा रही है, जिससे आम श्रद्धालुओं में असंतोष है। 

READ MORE: ​शराब ठेकेदार के गुर्गों का तांडव! तस्कर का पीछा करने सड़क पर दौड़ाई बेकाबू बोलेरो, गाड़ी पलटने से 2 ग्रामीण घायल

अपनी मांगों के समर्थन में कार्यकर्ता गले में तख्तियां पहनकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। तख्तियों पर लिखा था कि “VIP संस्कृति बंद करो” और “सभी श्रद्धालुओं के लिए समान दर्शन व्यवस्था लागू करो।”युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि यदि श्रावण मास में विशेष दर्शन व्यवस्था बंद है तो उसका पालन सभी पर समान रूप से हो। साथ ही भस्म आरती के पास वितरण प्रक्रिया को सार्वजनिक करने, कथित अनियमितताओं की जांच कराने और दर्शन व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता लाने की मांग भी की गई। पदाधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई । इसलिए अब जनसुनवाई के माध्यम से दोबारा शिकायत दर्ज कराई गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *