मारुति की नई बलेनो टेस्टिंग के दौरान आई नजर, नए अवतार और हाइब्रिड तकनीक के साथ जल्द दे सकती है दस्तक

​Automobile Desk : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट पर अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कार बलेनो के नए अवतार पर तेजी से काम कर रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने नई बलेनो फेसलिफ्ट की सडकों पर टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इस अपकमिंग हैचबैक का प्रोटोटाइप पहली बार स्पॉय किया गया है, जिसके बाद से ही इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर बाजार में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2026 में लॉन्च होने जा रही यह कार नए एक्सटीरियर लुक, केबिन अपडेट्स और हाई-टेक हाइब्रिड इंजन के साथ उतारी जा सकती है।

एक्सटीरियर में दिखेंगे बोल्ड और मॉडर्न बदलाव

सड़क पर टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल से संकेत मिलता है कि नई बलेनो फेसलिफ्ट का ओवरऑल साइज और बॉडी शेप मौजूदा मॉडल के समान ही रहेगा, लेकिन इसके फ्रंट और रियर सेक्शन में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार के अगले हिस्से में नई और चौड़ी ग्रिल, नए डिजाइन की तीखी एलईडी हेडलाइट्स और स्पॉटी लुक वाला नया बंपर दिया जा सकता है। साइड प्रोफाइल में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसमें नए पैटर्न वाले अलॉय व्हील्स शामिल किए जा सकते हैं। टेस्टिंग के दौरान पूरी कार को कवर किया गया था, जिससे इसके सूक्ष्म डिजाइन एलिमेंट्स फिलहाल पूरी तरह सामने नहीं आ पाए हैं।

प्रीमियम इंटीरियर और हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स

कार के केबिन के भीतर भी ग्राहकों को कई बड़े और आधुनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि मारुति इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री और नया कलर थीम दे सकती है। आराम और सुविधा को बढ़ाने के लिए इसमें बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से सबसे बड़ा आकर्षण इसमें एडास (ADAS) तकनीक का होना हो सकता है। जिस तरह फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में लेवल-2 ADAS की टेस्टिंग देखी गई है, उसी तर्ज पर बलेनो फेसलिफ्ट में भी लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

शानदार माइलेज के लिए हाइब्रिड पावरट्रेन

इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। नई बलेनो फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प तो रहेगा ही, लेकिन इसके साथ ही एक नया हाइब्रिड पावरट्रेन भी जोड़ा जा सकता है। यह हाइब्रिड सिस्टम पेट्रोल इंजन को एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक के साथ मिलाएगा। इस तकनीक के आने से कार की परफॉर्मेंस तो बेहतर होगी ही, साथ ही इसकी फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, जो भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *