weather update

MP Weather Update: बारिश की कमी होगी दूर! प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश की कमी के बीच मानसून एक बार फिर एक्टिव हुआ है। प्रदेश में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। जिसके चलते आज पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कई संभागों में बारिश के आसार है। आईएमडी के अनुसार तेज बारिश के दौर की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता देखने को मिली है। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है, जिसका असर अगले कुछ दिन में देखने को मिलेगा। आज बुधवार को पांच जिलों छतरपुर, सतना, दतिया, भिंड और पन्ना जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज क्या रहेगा खास? एक क्लिक में यहां पढ़ें

इन जिलों में कहीं हल्की-कहीं तेज बारिश के आसार

वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, खंडवा, सागर, सीहोर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, शहडोल, बड़वानी, आलीराजपुर, रायसेन, झाबुआ, अशोकनगर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, धार, खरगोन, बुरहानपुर, नीमच, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर, देवास, नर्मदापुरम, रतलाम, दमोह, बैतूल, हरदा, श्योपुर, टीकमगढ़, शिवपुरी, गुना, मुरैना, कटनी, निवाड़ी, नरसिंहपुर, रीवा, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, मैहर, मऊगंज, डिंडोरी और पांढुर्णा में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 05 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

इस सीजन कोटे से आधी बारिश भी नहीं

एमपी में इस मानसून सीजन में कोटे से आधी बारिश भी नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक 16 इंच (407.2 मिमी) बारिश हुई है। 3.5 इंच यानी, 18 प्रतिशत बारिश कम हुई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर जिले की सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *