पत्नी संग हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, साल में दूसरी बार किए मां सुरकंडा देवी के दर्शन, 3 घंटे की ध्यान साधना

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों राजनीति से दूरी बना ली है और वह अध्यात्म की ओर जुटते नजर आए है. सिद्धू अपनी अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में धार्मिक यात्रा की. इस दौरान उन्होंने भगवान की पूजा के साथ मन की शांति के लिए ध्यान साधन भी की है.

सिद्धू वैसे राजनीति से दूर है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अब भी लोगों से काफी जुड़े हुए हैं. हरिद्वार यात्रा को लेकर सिद्धू ने लिखा है कि उसमें ऊर्जा की कमी थी..इसलिए मैं उसे हरिद्वार ले गया और उसे दैवीय ऊर्जा से भर दिया. इस वीडियो में सिद्धू और उनकी पत्नी एक शिव मंदिर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे है. वो मंदिर के पूजा अर्चना करते हुए भी दिखाई देते है. इस दौरान वो शिवलिंग पर जल और फूल चढ़ाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू 26 जुलाई को काणाताल स्थित एक निजी होटल में पहुंच गए थे. जहां से वह रोज मां सुरकंडा मंदिर तीन दिन पहुंचे थे. उन्होंने रोजाना पूजा-अर्चना की और करीब 3 घंटे तक ध्यान साधना भी की. जुलाई को इसी साल दूसरी बार मां सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने समय बिताया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *