bjp
|

पूरे देशभर में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सियासी उबाल, BJP का आज हल्ला बोल प्रदर्शन, बिना शर्त माफी मांगने की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर देश भर में राजनीतिक घमासान मच गया है. BJP मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने वाले हैं. साथ ही 26 अक्टूबर 2026 देश भर के सभी राज्य मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन का ऐलान किया है. पटना में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान खरगे के बयान को बीजेपी ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता का अपमान बताया है.

वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने खड़गे का बचाव करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया है और कहा कि ये राजनीतिक बदले की कार्रवाई है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पटना में शिकायत दर्ज हो गई है. बीजेपी ने सोमवार को देशभर में खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन का भी ऐलान कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया.

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणियां राजनीतिक चर्चा की सभी सीमाओं को पार कर गई हैं और शासन या नीति की आलोचना के बजाय एक व्यक्तिगत हमला है. भाजपा के प्रवक्ताओं ने कहा है कि प्रदर्शनों से यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत अपमान का रूप नहीं देना चाहिए.

यह घटना पटना के बापू सभागार में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जब एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा कि मोदी नहीं जाएगा. जिस पर खरगे ने तुरंत इस बात को बार-बार दोहराते हुए कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा.”

कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के विरोध में BJP ने सोमवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने का फैसला किया है. पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सभी प्रदेश मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर खड़गे के बयान का विरोध किया जाएगा.

वहीं, कांग्रेस के कई नेता इस मामले में सफाई देकर खड़गे का बचाव कर रहे हैं. कांग्रेस ने सफाई देते हुए दावा किया कि खरगे की टिप्पणी प्रधानमंत्री के पिता के लिए नहीं, बल्कि बीजेपी और आरएसएस के वैचारिक नेतृत्व के संदर्भ में थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *