नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने घर में किया नजरबंद

Nuh Violence : नूंह। साल 2023 की नूंह हिंसा मामले में आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने सोमवार को हाउस अरेस्ट कर दिया। बिट्टू बजरंगी नूंह स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद देर रात से ही पुलिस की एक टीम उनके घर के बाहर तैनात कर दी गई।

2023 में जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई थी हिंसा

बता दें कि 31 जुलाई 2023 को नूंह में नल्हड़ महादेव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आई थीं। हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें दो होमगार्ड भी शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने 100 से ज्यादा केस दर्ज किए थे और करीब 595 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बिट्टू बजरंगी ने प्रशासन पर लगाए आरोप

हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद बिट्टू बजरंगी ने कहा कि हर व्यक्ति को देश में कहीं भी जाकर पूजा करने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्हें नूंह जाने से रोक रहा है और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वह कोई अपराधी हों। उन्होंने कहा कि पुलिस रात करीब 11 बजे से ही उनके घर पहुंच गई थी।

कांग्रेस विधायक मामन खान पर भी साधा निशाना

बिट्टू बजरंगी ने नूंह के फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार नूंह जाने से रोका जाता है, जबकि अन्य लोगों के साथ ऐसा नहीं किया जाता। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बिट्टू बजरंगी को नूंह जाने की अनुमति नहीं दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *