पंजाब कांग्रेस में पोस्टर वॉर तेज: मोगा में वड़िंग-भूपेश के खिलाफ पोस्टर, ‘चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ के लगे नारे
मोगा. पंजाब कांग्रेस में अब लड़ाई खुल कई सामने आ गई है.लगातार चल रही खींचतान के बीच पोस्टर वॉर से सरेआम एक दुआरे कि खींचतान की जा रही रही है. मुक्तसर के बाद अब मोगा में भी पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग और AICC प्रभारी भूपेश बघेल के पोस्टर लग गए हैं. शहर में लगाए गए कुछ पोस्टरों ने नया विवाद बढ़ गया गया है.
इन पोस्टरों पर ‘राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ’ और ‘चन्नी लाओ, पंजाब बचाओ’ जैसे नारे लिखे गए हैं।. इन संदेशों के सामने आने के बाद पार्टी के भीतर अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं. किसी व्यक्ति, संगठन या कांग्रेस के किसी नेता ने इनकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह तो समझ आ गया है कि दोनों गुट की लड़ाई अब बीच रास्ते में नजर आने लगी है.
सोशल मीडिया में बड़ी चर्चा
आपको बता दें कि पंजाब में सोशल मीडिया पर भी इन पोस्टरों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. पोस्टर लगाने वालों की पहचान और उनका उद्देश्य अभी तक सामने नहीं आया है. इसके पहले चन्नी के भी पोस्टर ऐसे रस्ते में लगाए गए थे और इसके बाद ही का पोस्टर वॉर की शुरुआत हुई थी. चन्नी के बाद भूपेश बघेल और वडिंग के पोस्टर ने इस लड़ाई को आग देने का काम कर दिया है.
आपको बता दें कि, चुनाव से पहले चरणजीत चन्नी के बागी तेवर नजर आ रहे हैं. वहीं वड़िंग के नेतृत्व में कार्यक्रमों में भी चरणजीत चन्नी के नारे लगे रहे है. पंजाब कांग्रेस प्रधान को लेकर भूपेश बघेल पहले से स्पष्ट कर चुके हैं कि, प्रधान नहीं बदलेगा.
- Phalodi News: महिला के कपड़े फाड़े, बेरहमी से पीटा, एक महीने पुराने वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन
- PDA से हारने वाले सुन लें, PDA में PD मतलब ‘पंडित’ है… अखिलेश यादव का बड़ा बयान, सरकार को घेरते हुए कही बड़ी बात
- सहेली को व्हाट्सएप पर ‘Bye’ लिखा और… हॉस्टल के कमरे में बीटेक छात्रा की संदिग्ध मौत, 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला
- फीस जमा न करने पर अनाथ छात्रा से मारपीट का आरोप, नाक से निकला खून, प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज
- Bihar Top News Today: 17 एजेंडों पर मुहर, मंत्री को जान से मारने की धमकी, MLC बने दीपक प्रकाश