6 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, लुधियाना में फिर शुरू हुई कूड़ा उठाने की व्यवस्था

लुधियाना. सफाई कर्मियों द्वारा 6 दिन से चली आ रही हडताल को लेकर अहम खबर सामने आई है. शनिवार को देर शाम खत्म करने का फैसला किया गया है. इसके बाद शहर के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. खबर है कि हड़ताल खत्म होने के बाद महानगर में कुडे की लिफटिंग शुरू हो गई है.

खबर है कि शनिवार को लोकल बाडीज मंत्री खुद लुधियाना पहुंचे और विधायकों के अलावा डीसी, नगर निगम व पुलिस कमिश्नर की हाजिरी में सुबह से ही यूनियन के साथ मीटिंगों का दौर शुरू किया गया. इसके बाद ही सफाई कर्मियों द्वारा हडताल खत्म करने की सहमति बनी और उसके तुरंत बाद नगर निगम द्वारा महानगर में कुडे की लिफटिंग का काम शुरू करवा दिया गया, जिसकी पुष्टि लोकल बाडीज मंत्री व यूनियन के सदस्यों द्वारा की गई है.

आपको बता दें कि सफाई कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर नगर निगम जोन ए आफिस के बाहर 6 दिन से लगातार धरना दिया जा रहा है और एक दिन लुधियाना भी बंद करवाया गया. इसके अलावा सफाई कर्मियों द्वारा हडताल करके कुडे की लिफटिंग भी नही की गई, जिसके कारण शहर में हर तरफ कुडे के ढेर लग गए हैं और कई जगह मेन सडकों का रास्ता भी बंद हो गया है. इस स्थिति के कारण आमजन को बहस कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *