दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

बटाला। बटाला के नजदीक स्थित छीना रेलवे स्टेशन के पास रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ट्रेन के सामने आ गया। यह हादसा पठानकोट से अमृतसर जा रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुआ। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी जाएगी।

ट्रेन से टकराकर झाड़ियों में जा गिरा युवक

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी बटाला के ASI कुलदीप सिंह और सफी मसीह ने मीडिया को बताया कि सुपर एक्सप्रेस ट्रेन जब छीना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार मृतक सिख युवक है, जिसने दाढ़ी रखी हुई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल बटाला की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *