8216 8217

‘यादव जी को मुल्ला जी ने कूट दिया’ : राजभर ने ली अखिलेश पर चुटकी, कहा- आप तो M के आगे झुके हुए हैं

लखनऊ. सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. फ्रेंडशिप डे पर उन्होंने दोस्ताना अंदाज में सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए बलरामपुर की घटना को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है. राजभर ने एक्स पर लिखा है कि ‘पता है ना बलरामपुर में क्या हुआ? अरे, यादव जी को मुल्ला जी ने कूट दिया’.

राजभर ने लिखा कि ‘अखिलेश यादव जी, ये क्या देखना पड़ रहा है मित्र. ले देकर आपको MY ही वोट देता है. आजकल इन्हीं में रार छिड़ गई है और आप चुप बैठे हैं. पता है ना बलरामपुर में क्या हुआ? अरे, यादव जी को मुल्ला जी ने कूट दिया. पता तो होगा ही लेकिन आप तो M के सामने झुके हुए हैं. बोलेंगे कैसे? बोलिए मित्र बोलिए. पिटने वाला आपका स्वजातीय है, यदुवंशी है और पीटने वाला मुल्ला जी. बलरामुर में प्रतीक यादव, मनीष यादव और आलोक यादव के साथ पीडीए हो गया.’

इसे भी पढ़ें : बलरामपुर घटना : राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘अपने समाज के लोगों की पिटाई पर भी चुप क्यों?’

राजभर ने आगे लिखा कि ‘यानी ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) भीड़ ने सरेआम इन तीनों यदुवंशियों को बेरहमी से पीट दिया है. अखिलेश यादव जी इस पर तो कुछ बोल दीजिए! ट्विटर, एसी-पीसी ही कर दीजिए! सुना है आज आप दोपहर 12.30 बजे पीसी करने वाले हैं. बोलिएगा कि पीटने वाला (मुल्ला जी) ने ग़लत किया। सच बोला सीखिये मित्र, मुस्लिम वोटों के छिटकने के डर से आप चुप्पी साध लिए। ये ठीक नहीं है. अखिलेश जी सनातन विरोधी तो आप पहले से ही हैं, कम से कम अपने जाति के तो सगे हो जाइए. जय भारत, जय श्री कृष्ण, जय श्रीराम, जय महाराज सुहेलदेव.’

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *