|

शेख हसीना तख्तापलट के बाद पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, बांग्लादेश वापसी के प्लान का करेंगी खुलासा?

भारत में शरण लेने के करीब दो साल बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अब पहली बार सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने अपनी बात रखने जा रही हैं. वे 5 अगस्त को दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम में संबोधन करेंगी. इस वर्चुअल प्रोग्राम वह इस बात को लेकर चर्चा करेंगी कि वह बांग्लादेश में कब और कैसे लौटेंगी. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा.

यह संवाद 5 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक मथुरा रोड स्थित सर मार्क टली ऑडिटोरियम में होगा. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा.

करीब दो वर्षों तक सार्वजनिक मंचों से दूर रहने के बाद पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आ सकती हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह कार्यक्रम ठीक उसी दिन हो रहा है, जब दो साल पहले यानी 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना का 15 साल पुराना शासन खत्म हुआ था.

भारत आने के बाद से ही शेख हसीना सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया की नजरों से दूर रही हैं. इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ की ओर से वर्चुअली किया जाएगा. इस दौरान वह बांग्लादेश वापसी और अपने भविष्य की रणनीति पर बड़ा बयान दे सकती हैं.

इस कार्यक्रम में शेख हसीना के साथ बांग्लादेश के कई बड़े नेता, पूर्व राजनयिक और जाने-माने चेहरे जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एफसीसी साउथ एशिया के अध्यक्ष डॉ. वाएल अव्वाद करेंगे.

बांग्लादेश में छात्रों के उग्र आंदोलन के बाद उन्हें अचानक देश छोड़कर भारत आना पड़ा था. 2024 में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेश की राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है. नई सरकार ने पूर्व अवामी लीग सरकार के नेताओं पर कानूनी कार्रवाई जारी रखी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *