767
|

सौम्य हत्याकांड : 11 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 767 पन्नों की चार्जशीट पेश, 9 लोगों को क्लीन चिट

भुवनेश्वर: बालिएंता क्षेत्र के चर्चित सौम्य हत्याकांड मामले में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा कदम उठाया है। लंबी और गहन जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने आज अदालत में 11 आरोपियों के खिलाफ 767 पन्नों की एक विस्तृत चार्जशीट दाखिल की। इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े मजबूत सबूत एकत्र करने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई के दौरान कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, क्राइम ब्रांच की जांच में केवल 11 आरोपियों के खिलाफ ही हत्याकांड में शामिल होने के पर्याप्त और ठोस सबूत मिल सके हैं, जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

दूसरी ओर, इस मामले में गिरफ्तार किए गए शेष 9 लोगों को क्राइम ब्रांच की ओर से क्लीन चिट दे दी गई है। प्राथमिक जांच के आधार पर स्थानीय पुलिस ने इन 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन क्राइम ब्रांच की विस्तृत तफ्तीश के दौरान उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। क्राइम ब्रांच ने अदालत के सामने स्पष्ट किया है कि इन 9 लोगों पर लगाए गए आरोप निराधार है और स्वीकार्य नहीं है।

बता दें कि सौम्य की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस की शुरुआती जांच पर कई सवाल उठने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। अब 767 पन्नों की इतनी विशाल चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत में इस मामले की सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *