8216 8217 cbi

‘सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार’, EO हत्याकांड मामले में तेजस्वी ने की CBI जांच की मांग

Bihar News: राजद नेता तेजस्वी यादव ने डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार के हत्या मामले पर कहा कि, यह बहुत ही दुखद घटना है। ईओ अधिकारी की जो हत्या हुई है, हम उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये लगातार दूसरी घटना है। ये दूसरे सरकारी अधिकारी हैं, जिनकी हत्या हो गई है। यानी ये साफ है कि सम्राट चौधरी से बिहार संभल नहीं रहा है।

तेजस्वी ने की CBI जांच की मांग

तेजस्वी यादव ने कहा कि, सवाल ये है कि जब यह सरकार अपने अधिकारियों की सुरक्षा नहीं कर सकती, तो फिर आम आदमी की सुरक्षा कैसे हो पाएगी? सवाल ये पैदा होता है कि क्या सम्राट चौधरी लोजपा और NDA के विधायक का भी एनकाउंटर करवाएंगे या नहीं? क्योंकि परिवारजनों का आरोप है कि लोजपा विधायक सोनू सिंह रोज उन्हें (विमल कुमार) फोन करके रंगदारी की मांग करते थे और उन्हें तंग करते थे। अब तक सोनू सिंह के खिलाफ FIR क्यों नहीं हुई है?… इसकी CBI जांच होनी चाहिए, ये हमारी मांग है।

पत्नी ने डेहरी विधायक पर लगाया है गंभीर आरोप

आपको बता दं कि ईओ विमल कुमार की पत्नी बबीता ने डेहरी के वर्तमान विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, डेहरी के लोजपा (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह उनके पति से कभी 25 तो कभी 50 लाख रुपए की डिमांड करते थे। विधायक रात दिन उन्हें फोन कर परेशान करते थे।

पत्नी बबीता ने कहा कि, विधायक के प्रताड़ना से उनके पति काफी तनाव में रहते थे। उन्होंने इस हत्याकांड की नार्को टेस्ट कराने की मांग की है तथा डेहरी के विधायक पर लगातार फोन कर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने डेहरी के विधायक को लेकर कई आशंकाएं भी व्यक्त की है। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की पत्नी के इन गंभीर आरोपों के बाद पुलिस इस जांच को आगे कैसे बढ़ाती है?

ड्राइवर ने कबूली हत्या की बात, गिरफ्तार

उधर दूसरी ओर पुलिस ने मामले में ईओ विमल कुमार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने ही कार्यपालक अधिकारी की लोहे के राड से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बाद में पुलिस को यह सूचना दी की बाइक सवार अपराधियों ने हमला कर ईओ की हत्या की है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर और ईओ अधिकारी के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे और पहले भी दोनों में झगड़े हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- पप्पू यादव को मार के क्या फायदा? साधु वेश में प्रदर्शन और FIR पर पूर्णिया सांसद ने तोड़ी चुप्पी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *