ssc

दर्दनाक हादसा: SSC की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, डिप्रेशन के चलते उठाया खौफनाक कदम

हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शहर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक होनहार छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई और करियर को लेकर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चल रहा था।

पढ़ाई को लेकर तनाव में था छात्र

मृतक छात्र की पहचान प्रियांश कौरव (प्रियांशु) के रूप में हुई है। प्रियांश इंदौर के प्रसिद्ध होलकर साइंस कॉलेज से एमएससी (M.Sc.) की पढ़ाई कर रहे थे और इसके साथ-साथ कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे। वह शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे।

फसल बीमा में 944 करोड़ के कथित घोटाले का मामला हाईकोर्ट पहुंचाः CBI या SIT जांच की मांग

दोस्तों से कही थी घर लौटने की बात

घटना से कुछ समय पहले प्रियांश ने अपने दोस्तों से अपनी मानसिक परेशानी साझा की थी। उसने निराशा व्यक्त करते हुए कहा था- “मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाएगा, आजकल पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। मैं कुछ ही दिनों में वापस घर लौट जाऊंगा।” छात्र के इस तरह अचानक कदम उठाने से उसके दोस्तों और परिवार में गहरा शोक छाया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *