ias

मानसून सत्र के बीच योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई मंडलायुक्तों और IAS अफसरों के तबादले

सतीश सिंह, लखनऊ। विधानसभा के मानसून सत्र के बीच योगी सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती की है। इस बदलाव की सबसे खास बात यह है कि सरकार ने सिर्फ मंडलायुक्तों की अदला-बदली नहीं की, बल्कि आवास, कृषि, गृह, बिजली, औद्योगिक विकास और प्रशासनिक सुधार जैसे रणनीतिक विभागों में भी नए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।

मंडलायुक्तों के बदले प्रभार

तबादला सूची में गोरखपुर, बरेली और प्रयागराज मंडलों के नेतृत्व में बदलाव किया गया है। डॉ. बलकार सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के साथ सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी अब प्रयागराज के नए मंडलायुक्त होंगे, जबकि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार को बरेली मंडल की कमान दी गई है।

यह भी पढ़ें: देश का नया ‘पावरहाउस’ बना यूपी! बिजली सप्लाई के मामले में सभी राज्यों को पछाड़ बनाया ऑल-टाइम रिकॉर्ड

कृषि, गृह और प्रशासनिक सुधार में तैनाती

कृषि विभाग में भी अहम बदलाव किए गए हैं। प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र को बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रशासनिक सुधार विभाग की जिम्मेदारी वैभव श्रीवास्तव को दी गई है, जबकि गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात: किराए के कमरे में मिले 3 मूक-बधिरों के शव, आपसी संघर्ष की आशंका

ऊर्जा और औद्योगिक विकास में फेरबदल

ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं। प्रयागराज की मंडलायुक्त रहीं सौम्या अग्रवाल को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) संदीप कुमार अब नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे, जबकि नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *