59953

खुल गया खजानाः हंगामे के बीच योगी सरकार ने पेश किया 59,953 करोड़ का अनुपूरक बजट, चढ़ावा चोरी को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश कर दिया है. विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा के कथित मामले और अन्य मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया, लेकिन शोर-शराबे के बीच ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने करीब 59,953 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा.

इसे भी पढ़ें- खाकी पस्त, चोर मस्त! 5 सर्राफा दुकानों के टूटे ताले, 10 लाख से अधिक के जेवरात पार, कहां खाक छान रहे कानून के रखवाले

कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायक वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा के कथित मामले पर चर्चा की मांग कर रहा था. लगातार हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कई बार विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें- चर्चा से बचकर रहना है! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

विपक्ष के विरोध के बावजूद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश करने की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली. सदन में कुछ देर तक शोर-शराबे का माहौल बना रहा, लेकिन सरकारी कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ती रही.

इसे भी पढ़ें- अब PDA का मतलब ‘पीट देगा…बस्ती की घटना पर अखिलेश पर ओपी राजभर का निशाना, सपा के MY समीकरण को लेकर दिया बड़ा बयान

सरकार का कहना है कि अनुपूरक बजट में प्रदेश के विकास, अधोसंरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किए गए हैं. वहीं विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह राम मंदिर चढ़ावा के कथित मामले समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को आगामी कार्यवाही में भी घेरता रहेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *