चर्चा से बचकर रहना है! राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने इस मुद्दे के साथ पेपर लीक का मामला उठाते हुए चर्चा की मांग की और नारेबाजी शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें- अब PDA का मतलब ‘पीट देगा…बस्ती की घटना पर अखिलेश पर ओपी राजभर का निशाना, सपा के MY समीकरण को लेकर दिया बड़ा बयान

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा, “जिसने चंदा दिया हो, वो रसीद लेकर आए.” उनकी इस टिप्पणी के बाद सदन में शोर-शराबा और बढ़ गया. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग करता रहा. सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा गया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन (सब-जूडिस) है, इसलिए विधानसभा की परंपराओं और नियमों के अनुसार इस विषय पर सदन में चर्चा नहीं कराई जा सकती.

इसे भी पढ़ें- ये कैसा इश्क है! भाई-बहन कर एक-दूसरे को दे बैठे दिल, घर वाले रोड़ा बने तो कर दिया कांड, जानिए अधूरी मोहब्बत की पूरी कहानी

विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी. कार्यवाही स्थगित होने तक विपक्षी सदस्य वेल में डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे. राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिससे विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित रही.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *