रफ्तार का कहरः खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 2 की उखड़ी सांसें, 3 की हालत देख चीख पड़े लोग

कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव के पास वाराणसी जौनपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार जा भिड़ी. कार सवार पांच लोगो में 2 की मौत हो गई. जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी, आखिर आपकी सरकार… भर्ती प्रक्रिया को लेकर योगी सरकार पर भड़के चंद्रेशखर आजाद, घेरते हुए लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि उन्नाव जनपद निवासी गांधीनगर कालोनी निवासी अंकित शुक्ल एवं शोभित शुक्ल, आवास विकास कालोनी अखिलेश कुमार शुक्ल, ईदगाह रोड गांधीनगर निवासी शोभित श्रीवास्तव एवं बेलन्द मजरा खेड़ा मारवी निवासी संदीप मिश्र बैगनआर कार संख्या यूपी 32 पीयू 5119 पर सवार होकर उन्नाव से दर्शन करने के लिए वाराणसी काशी विश्वनाथ आए थे. बाबा विश्वनाथ का दर्शन कतारबद्ध होकर 4 बजे करतें हुए उसी कार से वापस उन्नाव के लिए निकले.

इसे भी पढ़ें- अब PDA का मतलब ‘पीट देगा…बस्ती की घटना पर अखिलेश पर ओपी राजभर का निशाना, सपा के MY समीकरण को लेकर दिया बड़ा बयान

वहीं जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ स्थित नेता ढाबे के सामने सड़क किनारे पहले से खड़ी ट्रक संख्या यूपी 44 एटी 3818 के पीछे अनियंत्रित होकर जा टकराई। समीप स्थित चौकी से पहुँचे सिपाहियों ने लोगों की मदद से सभी घायलों को निकाल इलाज हेतु एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया. जहां सवार अखिलेश कुमार शुक्ल (45 वर्ष) एवं अंकित शुक्ल(35) को मृत घोषित करतें हुए अन्य तीनों घायलों का इलाज शुरू किया गया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मौके से ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *