82168217

यश ने सुनाया ‘रामायण’ के सेट का अनसुना किस्सा, बोले- तेज म्यूजिक से मचा देता था हंगामा

फिल्ममेकर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और फिल्म ‘रामायण’ के लीड स्टार रणबीर कपूर और यश हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन पहुंचे. इस दौरान रणबीर और यश ने फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव साझा किए. यश ने खास तौर पर बताया कि उन्होंने रावण के किरदार की तैयारी कैसे की और शूटिंग के दौरान उनका काम करने का अंदाज कैसा था.

यश ने क्या कहा?

हाल ही में आगामी फिल्म रामायण की टीम रिव्यू नेशन के यू्ट्यूब चैनल के साथ एक बातचीत में शामिल हुए. इस दौरान जब नितेश तिवारी ने यश को उनके म्यूज़िक के बारे में याद दिलाया, तो एक्टर ने मजाक में कहा, ‘मैंने सेट का पूरा माहौल खराब कर दिया था. मैं बहुत सीरियस रहता था.’

तेज आवाज में गाने सुनते थे

यश ने आगे कहा, ‘मैं बड़े स्पीकर लेता था और फुल वॉल्यूम में म्यूज़िक बजाता था. तो, मैं उस ज़ोन में रहता था. मैं शिव के गाने बजाता था. रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था, तो मैं वही बजाता था और मैं उसी ट्रान्स में रहना चाहता था. हालांकि, वे सभी बहुत मुश्किल से बात करते थे क्योंकि म्यूजिक बहुत तेज होता था.’

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के रोल में हैं. पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज़ होगा. इस फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला  था. लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसके रिलीज की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है. लेकिन एक्स पर ट्रेलर के कुछ क्लिप्स वायरल हो रहे हैं. 

यह खबर भी पढ़ें: ‘द मास्क’ के डायरेक्टर चक रसेल का निधन, 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; जिम कैरी ने दी श्रद्धांजलि

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *