ssb

SSB जवान ने मौत को लगाया गले: ड्यूटी के बाद खुद को मारी गोली, मराठी भाषा में लिखा सुसाइड नोट बरामद

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कांस्टेबल ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो मराठी भाषा में लिखा हुआ था। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला कमला नगर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, SSB की 8 नंबर पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली। यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पूरी होने के बाद कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो मराठी भाषा में लिखा था।

ये भी पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंध साबित हुए तो नहीं मिलेगा भरण-पोषण भत्ता? हाई कोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला, सबूतों की अनदेखी पर लगाई फटकार

मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी संदीप खारवाते (36) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्तिगत कारणों के वजह से कांस्टेबल ने यह खौफनाक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *