होटल में पुलिस की रेड, 6 युवतियों समेत 10 काबू; अवैध धंधे की शिकायत पर कार्रवाई
कुरुक्षेत्र: किरमच रोड पर बुधवार को पुलिस ने होटलों में जांच अभियान चलाकर एक होटल से 6 युवतियों और 4 युवकों समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी सिद्धार्थ के अनुसार, किरमच रोड स्थित होटल में कथित अवैध गतिविधियां चलने की शिकायत पुलिस को काफी समय से मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने बुधवार को किरमच रोड के कई होटलों में रेड की। इसी दौरान एक होटल में पुलिस टीम को 10 लोग मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में इन लोगों की मौजूदगी किस उद्देश्य से थी और शिकायतों में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है। इसके लिए होटल से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
डीएसपी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m