शिक्षक भर्ती में चयन के बाद भी नौकरी नहीं: 15 दिन से धरने पर बैठे अभ्यर्थी, आयुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल होने के बावजूद नौकरी से वंचित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। पिछले 15 दिनों से लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर डेरा डालकर नियुक्ति की मांग कर रहे इन अभ्यर्थियों से मंगलवार रात लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने करीब रात 8:30 बजे जमीन पर बैठकर बातचीत की। आयुक्त गेट के सामने ही जमीन पर बैठ गए और एक-एक कर अभ्यर्थियों की बात सुनी। करीब एक हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं जो परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद आवेदन की अंतिम तिथि तक उनके पास डीएलएड की डिग्री पूरी नहीं थी।

इसको लेकर नियुक्ति से बाहर हो गए हैं। वहीं कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आयुक्त ने साफ कहा कि फिलहाल मामला कोर्ट में है, नियमों के मुताबिक ही कार्रवाई संभव है और यदि फैसला अभ्यर्थियों के पक्ष में आता है तो सेवा में लेने की प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए प्रदर्शनकारी युवाओं और खासकर छात्राओं को रात में खुले में नहीं रुकने और घर जाने की समझाइश भी दी।

ये भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला: छात्रों से पूरी फीस ली लेकिन खाते में जमा नहीं किए, 5 कर्मचारियों पर FIR

उम्मीदवारों के मुताबिक, वर्ष 2025 में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के 13,089 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आवेदन के दौरान रिजल्ट जारी होने तक संपूर्ण शैक्षणिक योग्यता होने की बात कही गई थी। हालांकि, अंतिम परिणाम जारी होने के बाद चयन अधिकारियों ने शैक्षणिक योग्यता की कट ऑफ डेट 25 अगस्त 2025 तय कर दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *