8216bjp 8217

‘BJP और ज्ञानेश कुमार ने चोरी किया वोट’, यशपाल आर्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला, चोर-डाकू बताते हुए दे डाली चेतावनी

देहरादून. विपक्षी दल लगातार चुनाव आय़ोग और भाजपा के बीच गठजोड़ से चुनाव चोरी का आऱोप लगाता आया है. ऐसे में 2 चुनाव आयुक्त ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल खड़ा किया. जिसके बाद से विपक्षी दल भाजपा और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एकजुट होकर एक्शन लेने की तैयारी में जुट गए हैं. तमाम विपक्षी दलों के बीच बैठक भी हुई है. इन सबके बाद नेता विपक्ष यशपाल आर्य का बयान सामने आया है.

इसे भी पढ़ें- 10 महीने में 10% काम! शारदा रिवरफ्रंट पर CS ने कसी नकेल, साइट पर तैनात होगा प्रोजेक्ट मैनेजर

नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश में एक बड़ा SCAM हुआ है, जिसका परिणाम जनता भुगत रही है. BJP ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके अलग-अलग राज्यों में सरकार बनाई. लेकिन अब पर्दाफाश हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू है.

इसे भी पढ़ें- हमने अंकिता हत्याकांड के बाद भी… हरीश रावत ने अमरोहा की घटना पर जाहिर की चिंता, जानिए क्यों कहा उत्तराखंड में भी घटित हो सकता है फार्म हाउस कांड

आगे यशपाल आर्य ने कहा कि उसने लोगों का वोट चोरी किया, EVM मशीनों को जला दिया और काउंटिंग में गड़बड़ी की. इसलिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना होगा. अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे. हम सभी मिलकर इस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लड़ेंगे. हम लड़ेंगे, जीतेंगे.. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *