tet

TET के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन जारी: भोपाल में धरने का पांचवां दिन, कल से ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा उपवास

संजय पाटीदार, भोपाल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षकों की धरने का आज पांचवा दिन है। अलग-अलग संभाग के शिक्षक चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन में शामिल हो रहे। गुरुवार को शहडोल संभाग के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल होने नीलाम पार्क पहुंचे है। कल से ब्लॉक स्तर पर उपवास भी शुरू होगा।

टीईटी को लेकर शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बेमियाद धरना शुरू किया है। जबलपुर और ग्वालियर संभाग के शिक्षक पिछले तीन दिन में प्रदर्शन में शामिल हुए। चौथे दिन उज्जैन संभाग के शिक्षक भोपाल पहुंचे थे। आज शहडोल संभाग के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल होने नीलाम पार्क पहुंचे है। कल से ब्लॉक स्तर पर उपवास भी शुरू होगा। शिक्षकों की मांग है कि सरकार उनसे संवाद करे। उनका कहना है कि सरकार ने कोर्ट में सही तरीके से पक्ष नहीं रखा।

ये भी पढ़ें: पहले बर्खास्तगी फिर अगले दिन बहाली: भोपाल AIIMS से क्यों रातों-रात हटाए गए 260 कर्मचारी? आखिर 24 घंटे में क्यों वापस लेना पड़ा फैसला?

तीन मांगें

टीईटी से मुक्ति: लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग।
सेवा गणना: प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि गिनी जाए और उसी से वरिष्ठता तय हो।
ई-अटेंडेंस: शिक्षकों के विभागीय और अन्य शासकीय दायित्वों को देखते हुए ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक किया जाए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *