2026
|

लखनऊ के बंसल इंस्टीट्यूट में धूमधाम से संपन्न हुआ ‘सृजन 2026’

तकनीकी प्रतिभा और सांस्कृतिक रंगों का दिखा संगम

लखनऊ, 28 फरवरी । राजधानी लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘सृजन 2026’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। शनिवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम में तकनीकी प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का शानदार समन्वय देखने को मिला।

संस्था के चेयरमैन श्री गिरजा शंकर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि प्रो. वी. के. सिंह (पूर्व कुलपति, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय) का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. वी. के. सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वास्तविक इंजीनियर वही है जिसकी शिक्षा और तकनीकी दक्षता समाज एवं राष्ट्र के हित में उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने छात्रों को नवाचार और शोध की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. सुशील कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। दो दिवसीय उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न तकनीकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

टेक्निकल इवेंट्स में Model Presentation, Technical Quiz, Technical Writing और Paper Presentation विशेष आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं सांस्कृतिक संध्या में गायन, नृत्य और फैशन शो ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर श्री आर. पी. सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मानवी तिवारी एवं अन्य सहयोगियों ने प्रभावी ढंग से किया।

‘सृजन 2026’ ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बंसल इंस्टीट्यूट न केवल तकनीकी शिक्षा में अग्रणी है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *