|

कोई भी एसआईआर फार्म भरने से न रहे वंचित: संजय तिवारी

लखनऊ। उत्तर मंडल 5 के विधायक के कैम्प कार्यालय में सपना तिवारी और नितिन जैन ने एसआईआर फार्म मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के पास जमा किये। मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा आप सभी लोग जब तक एसआईआर फार्म की समयावधि है तब तक इस कार्य में लगातार लगे रहें।

जिनका फार्म नहीं भरा गया है उनके फार्म भरवायें जिनके फार्म में कोई कमी है उसे स्वयं या बीएलओ से मिलकर ठीक करायें। कोई भी व्यक्ति जो वोट देने का अधिकारी है उसका फार्म 6 अवश्य भरा जाये। मीडिया प्रभारी ओ पी तिवारी के पूछने पर कि इतनी ऊर्जा आपके पास कहां से आती है कि आप सुबह से देर रात तक संगठन के कार्यों में लगातार बिना थके लगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि नीरज भैया और आनन्द भैया हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। संगठन के कार्यों के करने से लगता है कि वे एक बहुत बड़ा सामाजिक कार्य और राष्ट्र हित के कार्य में लगे हैं। इस मौके पर कृपाशंकर मिश्र के अलावा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि एसआईआर फार्म के लिए प्रतिदिन कैम्प कार्यालय सुबह से शाम तक खुला रहता है। जिसमें मैं खुद शायं 5 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन मौजूद रहता हूं। होली के अवसर पर होली मिलन की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई।

यूजीसी लाते ही भाजपा को पहला झटका

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *