|

जन्मदिन मनाया

लखनऊ, सनातनजन संवाददाता। 21 फरवरी को उत्तर मंडल 5 के मंडल महामंत्री सी के वर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें मंडल 5 के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वर्मा जी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। केक काटा गया।

सभी ने उनके लंबे और सुखद जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की । लोगों ने उनके सरल स्वभाव की जमकर तारीफ की। इतनी जल्दी मंडल पांच में लोकप्रिय होने वाले वर्मा जी को बहुत अच्छा व्यक्तित्व वाला नेता बताया। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि सी के वर्मा मिलनसार, सरल स्वभाव और काम के प्रति समर्पित रहते है। इस अवसर पर उत्तर विधान सभा के माननीय विधायक डॉ नीरज बोरा जी मौजूद रहे। माननीय विधायक नीरज बोरा जी ने भी उनकी प्रशंसा की। मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मौके पर विवेक सिंह तोमर, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, अक्षय मिश्रा, आशीष गुप्ता, सर्वेश सिंह, मीरा पाण्डेय, सुशील सिंह, पूनम राय, कमलेश्वर सोनी, बिंदु श्रीवास्तव, अनुपमा, जया पांडेय, विनय गुप्ता, प्रांशु तिवारी , राजीव मिश्रा उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *