जानकीपुरम कल्याण समिति ने डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनायी
लखनऊ। जानकीपुरम कल्याण समिति द्वारा दुर्गा मंदिर पार्क में भारत रत्न डा0 भीमराम अम्बेकर की जयन्ती श्रद्धा से मनायी गयी।


दाताराम शुक्ल व समिति के कई सदस्यों ने समिति की तरफ से अम्बेडकर जयंती दुर्गा मंदिर पार्क में मनायी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी मौजूद रहे। महामंत्री दाताराम शुक्ला ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में डा. भीमराव अम्बेडकर के बारे में विस्तार से चर्चा की। कैसे उन्होंने संविधान की रचना की। इस संविधान से गरीबों को क्या फायदा हुआ। हमारे देश को इस संविधान से क्या फायदा हुआ। समिति अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि आज हमारा संविधान विश्व में सबसे अच्छा संविधान है। ये सभी देन डा. भीमराव अम्बेडकर की है।