| |

ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के उपलक्ष्य में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारा बालक राम हनुमान मंदिर, जानकीपुरम गार्डन, लखनऊ मंडल महामंत्री सीके वर्मा, उत्तर मंडल पांच भाजपा, महानगर, लखनऊ व कृष्ण कुमार वर्मा मुन्ना भैया पूर्व पार्षद के सौजन्य से आयोजित किया गया। दोपहर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा जिससे पूरा वातावरण उल्लास और भक्ति से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम में पर उत्तर मंडल पांच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से माहौल गंुजायमान रहा। इस मौके पर विधायक डा. नीरज बोरा, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, सतीश वर्मा, पार्षद सौरभ तिवारी, पार्षद दीपक लोधी, मीरा पाण्डेय, विशाल रावत उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *