डूडा से स्वीकृत विकास कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया शिलान्यास
सनातन जन संवाददाता, लखनऊ, 14 जनवरी। डूडा द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास आज लखनऊ उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पुरनिया कार्यालय के सामने स्थित पार्क में किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर डॉ. बोरा ने देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से लखनऊ उत्तर क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतार रही है।

कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उत्तर मंडल-5 से संजय तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी ओ.पी. तिवारी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि विधायक डॉ. नीरज बोरा पूरे विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करा रहे हैं। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को समझते हुए सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों पर त्वरित कार्रवाई की है।