|

एसआईआर को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, भरे हुए फार्म-6 किए गए जमा

लखनऊ, 14 जनवरी। एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) को लेकर उत्तर मंडल-5 की एक महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तरी विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा के कैम्प कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक में आगामी बीस दिनों के भीतर अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने जानकारी दी कि उपलब्ध सभी फार्म-6 बूथ अध्यक्षों को वितरित कर दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बूथ अध्यक्ष भरे हुए फार्म समय से कार्यालय में जमा करें, जिन्हें आगे विधायक डॉ. नीरज बोरा के कार्यालय के माध्यम से संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।

मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर बनने से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसेवक की भावना से कार्य करते हुए अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में ऐसे सभी लोगों की पहचान करें जो मतदाता बनने की योग्यता रखते हैं।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि वे पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और लगन के साथ इस कार्य में जुटे हुए हैं और निर्धारित लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर मंडल-5 इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री अक्षय मिश्रा, महामंत्री सी.के. वर्मा, भाजपा नेता दाताराम शुक्ला, बूथ अध्यक्ष बिट्टू, युवा मोर्चा के राजीव मिश्रा, प्रांशु तिवारी, दिनेश, ख्यालीराम तथा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *