पेमेंट को लेकर विवाद के बाद युवक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप

गाजियाबाद। सलीमार गार्डन निवासी सोनाली पति अंकुर ने समिति के पेमेंट को लेकर हुए विवाद के बाद एक पुलिसकर्मी और उसके साथ आए कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि घटना 18 सितंबर 2026 की है। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और अंकुर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता सोनाली पति अंकुर के मुताबिक वह समिति की देखरेख से जुड़े काम में सेक्रेटरी गार्ड के स्तर पर कार्य करते हैं। पेमेंट नहीं होने को लेकर एक ग्रुप बनाया गया था, जिसमें संबंधित लोगों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान समिति से जुड़े अनिल नाम के व्यक्ति से उनकी बातचीत हुई। अंकुर का दावा है कि अनिल दिल्ली में पुलिस विभाग में तैनात हैं और बातचीत के दौरान उनके साथ कथित तौर पर बदतमीजी और गाली-गलौज की गई।

पीड़ित का आरोप है कि विवाद यहीं नहीं रुका। उनका कहना है कि उनकी पत्नी सोनाली पति अंकुर के साथ भी अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की गई। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया। सोनाली पति अंकुर के मुताबिक 18 सितंबर 2026 की शाम वह अपने फ्लैट की चौथी मंजिल से नीचे से ऊपर जा रहे थे। इसी दौरान अनिल और उनकी पत्नी बेटा ने कथित तौर पर दो से तीन लोगों को बुलाया और उनके साथ मारपीट कराई गई।

अंकुर का कहना है कि मारपीट की घटना के बाद वह वापस अपने फ्लैट में चले गए और तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का दावा है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली। अंकुर का आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिसके कारण वह और उनका परिवार डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अनिल ने 112 नंबर पर कॉल करके कुछ पुलिसकर्मी को बुलाया उन लोगों ने पीड़ित सोनाली पति अंकुर के घर के गेट पर लात मारी और गाली-गलौज की। सोनाली पति अंकुर के अनुसार घटना से संबंधित फोटो और वीडियो उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें वह पुलिस के सामने साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करने को तैयार हैं।

सोनाली पति अंकुर काम कहना है कि मारपीट के बाद वह अपने कमरे में चले गए इसके बाद आरोपी अनिल की पत्नी और बेटा , सोनाली पति अंकुर गेट पर आई और वीडियो बनाने लगी और बदतमीजी करने की

सोनाली पति अंकुर का कहना है कि विवाद मूल रूप से पेमेंट को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन बाद में मामला कथित मारपीट और धमकी तक पहुंच गया। उनका आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन अभी तक मामले में उन्हें न्याय नहीं मिला है।

पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उपलब्ध फोटो और वीडियो की जांच करने, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उनका कहना है कि यदि उनके साथ दोबारा कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए संबंधित लोगों को जिम्मेदार माना जाए।

हालांकि पुलिसकर्मी अनिल या दूसरे पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों पर उनका पक्ष सामने नहीं आया है। इसलिए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल सोनाली पति अंकुर का कहना है कि वह घटना के बाद से लगातार भय के माहौल में हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है।

संपर्क नंबर: 8700459187

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *